Post by relatedRelated post
नई दिल्ली। भारत ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम तेज कर दिया है। मेक इन इंडिया के तहत बनी पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर रेंज से सफल परीक्षण किया गया है। पृथ्वी-2 मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने से लेकर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता रखती है। इससे पहले 18 जनवरी को अग्नि-5, 6 फरवरी को अग्नि-1 और 20 फरवरी को अग्नि-2 का ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया था।
रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो पृथ्वी-2 मिसाइल कई आधुनिक खासियतों से लैस है। मुताबिक पृथ्वी-2 कई खासियतों के चलते आधुनिक है। यह मिसाइल करीब 350 किलोमीटर मार करने की क्षमता व 1000 किलोग्राम तक वजन ढोने की क्षमता रखती है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी-2 मिसाइल युद्ध जैसे हालात में सेना के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। बता दें कि इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों की देखरेख में इसका परीक्षण किया गया है।