Post by relatedRelated post
-
December 19, 2022
18 से 25 दिसंबर, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ
-
December 19, 2022
धनबाद : विशिंग वेल प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
-
December 19, 2022
धनबाद : उपायुक्त ने की शिक्षा व कल्याण विभाग की समीक्षा
-
-
June 30, 2020
धनबाद के अधिकारियों, कर्मियों ने दिया 91.78 लाख का सहयोग
-
धनबाद : झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा धनबाद जिला के बैनर तले तेलीपाड़ा सिमलडीह में जगत महतो के द्वारा झारखंड आंदोलन के जनक शिक्षा के प्रति समर्पित स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बिनोद बिहारी महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उपस्थित लोगों को बिनोद बाबू के विचारों, शिक्षा के क्षेत्र में राहा योगदान और झारखण्ड के प्रति समर्पण से अवगत कराया। साथ ही रघुवर दास के मुख्यमंत्री काल में धनबाद को मिली विश्वविद्यालय की सौगात को लोगों के जहन में फिर से ताज़ा कर दिया, जिसे आज झारखण्ड वासी बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के नाम से जानते है।
बिनोद बिहारी महतो का भाजपा से कोई नाता नहीं था, अन्य राजनीतीक पार्टी से तालुख रखने वाले बिनोद बिहारी महतो के शिक्षा के क्षेत्र में रहे योगदान को देखते हुए भाजपा की रघुवर सरकार ने बिनोद बाबू के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है जिसे आने वाली पीढ़ी सदैव याद करेंगी।
साथ ही वहाँ मौजूद दर्जनों लोगों के बिच कम्बल वितरण किया।
इसके अलावा विधायक राज सिन्हा ने बारामुड़ी अंतर्गत पतरागुट्टू एवं पण्डरपाला दास टोला के सकड़ों लोगों के बिच कम्बल वितरण किया।