भारत वर्ष में मनाए जाने वाले सारे त्योहार किसी ना किसी रुप में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं, लेकिन उनमें सबसे मुख्य त्योहार दशहरा है। हिंदू पंचाग के अनुसार अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयदशमी कहा जाता है। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरा यानि विजयदशमी जिसका अर्थ है विजय का दिन। हिन्दुओं में दशहरा का पर्व को बहुत अहम माना जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। दशहरा का अर्थ है दसवीं तिथि, ये नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है। दशहरा हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार भगवान श्री राम की कहानी तो कहता ही है जिन्होंनें लंका में 9 दिनों तक लगातार चले युद्ध के पश्चात अंहकारी रावण को मार गिराया और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया। वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिये भी इसे विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 21 सितंबर से शुरु हुए और 29 सितंबर को महानवमी के बाद उनका समापन किया जाएगा। फिर दसवें दिन 30 सितंबर 2017 को दशहरा है।
दशहरा एक हंसी खुशी का पर्व है, शारदीय नवरात्र की स्थापना पर कलश और मूर्ति स्थापना का विसर्जन भी इसी दिन किया जाता है। वैसे दशहरा एक प्रतीक पर्व है दशहरे के पुतले को बुराई और समस्त प्रकार की अमानवीय प्रवृति का प्रतीक मानकर जलाया जाता है। जिससे हमारा समाज इस प्रकार की बुराइयों विक्रतियो से मुक्त हो सके। सच्चे अर्थो में तभी दशहरा मनाने का महत्व सार्थक सिद्ध होगा। इस दशहरा अगर अपने प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये मैसेज और व्हॉट्सएप और फेसबुक फोटोज भेजकर दे सकते हैं।