Post by relatedRelated post
रांची : झारखंड में रांची और जमशेदपुर के बाद गुमला में यह तीसरा मौका है जब न्यायपालिका और प्रशासन द्वारा एक साथ शिविर लगाकर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा एक लाख से अधिक लाभुकों के बीच 1 अरब 86 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण एक बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय जिला प्रशासन के साथ-साथ झारखंड उच्च न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायधीश जस्टिस श्री डी.एन. पटेल और उनकी टीम को जाता है।
झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री डी.एन. पटेल ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 15 दिनों से प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। प्रशासन एक लाख से अधिक लाभुकों के बीच 1 अरब 86 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण कर रहा है। यही इस शिविर की सफलता है। देश से गरीबी दूर हो और लोग बुनियादी आवश्यकताओं को न केवल प्राप्त करें बल्कि खुशहाल भी बनें।
कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीश श्री एच.सी. मिश्रा, न्यायाधीश श्री रोंजोन मुखोपाध्याय व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।