Post by relatedRelated post
-
December 19, 2022
18 से 25 दिसंबर, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ
-
December 19, 2022
स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
-
December 19, 2022
धनबाद : विशिंग वेल प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
-
December 19, 2022
धनबाद : उपायुक्त ने की शिक्षा व कल्याण विभाग की समीक्षा
30 जून को संकल्प दिवस, तीन जुलाई को सभी प्रखंड कार्यालय धरना-प्रदर्शन
धनबाद: विपक्षी दलों ने झारखंड में भूमि अधिग्रहण विधेयक के संशोधन के खिलाफ प्रस्तावित पांच जुलाई के झारखंड बंद की सफलता के लिए बुधवार को धनबाद परिसदन में बैठक कर रणनीति बनायी. बैठक की अध्यक्षता एक्स मिनिस्टर सह जेएमएम लीडर मथुरा प्रसाद महतो ने की.
श्री महतो ने कहा कि रघुवर सरकार दमनकारी नीति अपना कर झारखंड में शासन चलाना चाहती है. इसके शासनकाल में आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, दलित, शोषित यहां तक कि व्यापारी भी परेशान हैं. पांच जुलाई को झारखंड बंद ऐतिहासिक होगा.
बैठक में सर्वसम्मति से 30 जून को शहीद वीर सिदो-कान्हू के हूल दिवस को रणधीर वर्मा चौक पर संकल्प दिवस के रूप में मनाने,तीन जुलाई को जिले के सभी ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन करने व चार जुलाई को तेतुलतल्ला मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक मशाल जुलूस निकालने का फैसला किया गया.
बैठक में निरसा एमएलए अरुप चटर्जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, सीपीएम के गोपीकांत बक्शी, झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, पवन महतो, युद्धेश्वर सिंह, दुर्योधन चौधरी, देबू महतो, जेवीएम के केंद्रीय महासचिव रमेश राही, जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, आरजेडी के बमबम यादव, सपन माजी आदि मौजूद थे.