Post by relatedRelated post
-
December 19, 2022
18 से 25 दिसंबर, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ
-
December 19, 2022
स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
-
December 19, 2022
धनबाद : विशिंग वेल प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
-
-
June 30, 2020
धनबाद के अधिकारियों, कर्मियों ने दिया 91.78 लाख का सहयोग
-
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने आज समाहरणालय के सभागार में शिक्षा व कल्याण विभाग की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को विद्यालयों के प्राचार्य के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र छात्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि संपन्न करने का निर्देश दिया।
छात्र का बैंक खाता नहीं होने की स्थिति में उनके माता-पिता अथवा अभिभावक के खाते में छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। वहीं कक्षा 9 से 10 तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा।
बेरमो से हॉट स्पॉट बने जामाडोबा तक पहुंचा कोरोना ! चार दिन में मिले 34 कोविड पॉजिटीव
उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालयों में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि हर विद्यालय के सभी छात्रों का स्वास्थ्य जांच हो।
बैठक के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म, ग्रांट, रंग रोगन, यूडाइस, ई विद्या वाहिनी, शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति इत्यादि की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री भूतनाथ रजवार, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।