Post by relatedRelated post
धनबाद। सरकार द्वारा कई योजनाओं और उसकी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाली सहियाओं के लिए मंगलवार को धनबाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से टाउन हॉल में सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से सिविल सर्जन, डीपीआरओ सहित सभी प्रखंड से आयी सहियाओ ने हिस्सा लिया।
सहियाओं को आज सम्मान प्रदान किया गया। प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन सहियाओं को सम्मान देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र और मोबाइल दिया गया है। सहियाओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाता है। वही आज के कार्यकम के माध्यम से सहियाओं ने कई नाट्य प्रस्तुत की।
Share on:
WhatsApp