Post by relatedRelated post
-
June 25, 2020
झरिया विधायक से मिलने पहुंचे छोटे व्यवसायियों
-
June 25, 2020
पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर झामुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन
पलामू। झारखंड के डीजीपी डीके पाण्डेय ने उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ ग्रामीणों से भी रू-ब-रू हुए। जानकारी के अनुसार डीजीपी ने बिहार से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। मौके पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों को पहुंचाने में सहायक का कार्य कर रही है। लोगों में विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में पदस्थापित जवान व अधिकारियों को हर संभव सुविधा मिले, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीजीपी ने निर्माणाधीन पिकेट का भी निरीक्षण किया। मौके पर डीआईजी विपुल शुक्ला, एसपी इंद्रजीत महथा, अभियान एसपी अरुण सिंह, छतरपुर डीएसपी शंभू सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी विमलेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी एवं अर्द्ध सैनिक बल मौजूद थे।
Share on:
WhatsApp