Post by relatedRelated post
-
June 25, 2020
झरिया विधायक से मिलने पहुंचे छोटे व्यवसायियों
-
June 25, 2020
पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर झामुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। तमिलनाडु के वेल्लोर में बड़े समाज सुधारक पेरियार की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, एक अन्य घटना में कोयम्बटूर में भाजपा के कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोलबम से हमला कर दिया हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। वेल्लोर में पेरियार की मूर्ति को तोड़ने की घटना भाजपा नेता एच राजा के फेसबुक पर किए गए पोस्ट के बाद हुई। पेरियार की मूर्ति तोड़ने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया गया है और उनकी नाक तोड़ दी गई है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया है।
इससे पहले एच राजा ने सोशल मीडिया पर पेरियार की मूर्ति गिराने की धमकी दी थी। उन्होंने लिखा था कि लेनिन कौन है, भारत का उनसे क्या रिश्ता है? वामपंथियों का भारत से क्या रिश्ता है। आज लेनिन की प्रतिमा को गिराया गया कल ईवीआर राजास्वामी (पेरियार) की प्रतिमा को गिराया जाएगा।