Post by relatedRelated post
-
December 19, 2022
18 से 25 दिसंबर, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ
-
December 19, 2022
स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
-
December 19, 2022
धनबाद : उपायुक्त ने की शिक्षा व कल्याण विभाग की समीक्षा
-
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच हिंद महासागर में चीन की दखल बढ़ी है. इंडियन नेवी को भारतीय जलसीमा के करीब चीनी युद्ध पोत और एटमी पनडुब्बी की जानकारी मिली है. इंडियन नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने इस पेट्रोलिंग के दौरान चीनी युद्धपोत की तस्वीरें भी ली हैं, जो अब मीडिया में सामने आई हैं. इस दौरान चीनी एंफीबियस लड़ाकू पोत शियान और मिसाइल फ्रिगेट की तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं, जिन्हें पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने लिया है.
भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी भारतीय नेवी करती है. इस जल क्षेत्र में भारत का दबदबा होने के चलते भारत यहां होने वाली हर हरकत पर अपनी कड़ नजर रखता है. इस सब पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है. इसके बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी है, वहीं इस हरकत की पूरी रिपोर्ट रक्षामंत्रालय को भी भेज दी गई है.