चलकुशा: प्रखंड के अलगडीहा पंचायत के नरैना जंगल मे 22 हाथियो का झुंड पहुंचा जिसमे 14 बडे हाथी एवं 8 छोटे हाथी सामिल है। कल सुबह 7- 8 बजे के बीच ग्रामीणो हाथीयो के झुंड को देखते ही आस-पास के गांवो दहशत फैल गई। इसकी सूचना वन अधिकारियो को फोन कर दी गई एवं हाथीयो को भागने के लिए मदद मांगी गई, लेकिन वन अधिकारियो का रवैया उदासीन रहा। कोई वन अधिकारी दिनभर नही पहुंचने पर ग्रामीणो ने खुद भगाने का प्रयास किए, जिसमे असफल रहे। आस-पास के गांवो मे लोग रातभर पहरा देते रहै। हाथियो ने लगभग नौ एकड जमीन मे लगे बाबूलाल दास पिता जगदीश दास, रविंद्र यादव पिता रामेश्वर यादव, राजेश यादव पिता तेजन महतो,कृष्णा यादव पिता नन्हु महतो,मदन सिंह पिता बंधन सिंह,महेंद्र सिंह पिता लाटो सिंह, सुरेंद्र दास पिता बंधन दास, त्रिवेणी राम पिता मेघलाल राम एवं सुभाष राम पिता इश्वर राम गेंहु के फसल को नष्ट कर दिया।
हाथीयो का झुंड हर साल पानी तलाश करते-करते चलकुशा प्रखंड के जंगलो मे पहुंचते है। इससे पूर्व कई बार हाथियो का झुंड चलकुशा प्रखंड मे उत्पात मचा चूके है एवं कुछ लोगो की जान भी ले चुके है। पिछले घटना से वन अधिकारियो ने कोई सबक नही लिया। हाथियो के पहुंचने से पूर्व कोई पुख्ता इंतजाम नही किया गया। मुखिया संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर दास ने वन अधिकारियो के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए, नष्ट हुए किसानो के फसलो के उचित मुआवजा की मांग की।