Post by relatedRelated post
धनबाद। धनबाद में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देने में कतरा नहीं रहे हैं। दिन के करीब 12:30 बजे अपने घर से मार्केट की ओर प्रियंका झा और उनकी बेटी जा रही थी। जब वे झारखंड मैदान के पास पहुंची तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने प्रियंका देवी के गले से सोने की चेन छिनतई की। जिसकी कीमत 70 हजार रुपये था। भुक्तभोगी महिला ने धनबाद थाने में सोने की चेन की छिनतई का मामला दर्ज कराया है। धनबाद के विभिन्न इलाकों में चोरी, डकैती और छिनतई जैसी वारदात की घटना चरम पर है। मगर पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित होती दिख रही है। आए दिन चोरी और डकैती जैसी घटना धनबाद में घट रही है।
Share on:
WhatsApp