प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा शासित प्रदेशों से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र को साकार करने वाली केंद्र की योजनाओं को राज्यों में लागू करने के साथ प्रदेश सरकार की अन्य पहल की समीक्षा की गई. बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इन योजनाओ के बारे में अपनी प्रस्तुति दी.
यह भी पढ़े मोदी और अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
मिशन 2019 पर चर्चा
बैठक में 2019 चुनाव से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई. 2019 तक कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र को साकार करने में राज्यों की भूमिका की समीक्षा की. गौरतलब है कि बैठक ऐसे वक्त पर हुई जब केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है.
सीएम रघुवर दास भी हुए शामिल
बैठक में झारखंड के सीएम रघुवर दास के अलावा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंद्र, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल हुए. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर र्पिरकर बैठक में मौजूद नहीं थे.