Post by relatedRelated post
-
December 19, 2022
स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
-
-
June 25, 2020
झरिया विधायक से मिलने पहुंचे छोटे व्यवसायियों
-
June 25, 2020
पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर झामुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन
ऊपरघाट में पुलिस मुखबिरों के खिलाफ नक्सलियों ने पोस्टर साटे, दहशत
बोकारो जिला के ऊग्रवाद प्रभावित उपरघाट में भाकपा माओवादियों ने पुलिस मुखबिरों के खिलाफ पोस्टर साटकर सनसनी फैला दी है। माओवादियों ने पहली बार कथित पुलिस मुखबिर जब्बार व मोहन का नाम उजागर करते हुए धमकी दी है। हस्तलिखित पोस्टर में कहा गया है कि पुलिस मुखबिर जब्बार एवं मोहन को जन अदालत में हिसाब लिया जायेगा। बताया जाता है कि मोहन ऊपरघाट के हरलाडीह का रहने वाला है और जब्बार निमियांघाट थाना क्षेत्र के बलथरिया गांव का रहने वाला है। जब्बार ऊपरघाट के नारायणपुर में अपने ससुराल में रहता है। सूत्रों का कहना है कि कथित दोनो युवक मोटरबाइक से कोयला का धंधा करता है। धंधा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ये दोनो धंधे में जुडे़ अन्य धंधेबाजों से वसूली कर महीना पुलिस को पहुंचाते थे। बहरहाल पोस्टरबाजी से ऊपरघाट में दहशत व्याप्त है। पोस्टर बाजी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टर को ऊखाड़ लिया है ओर मामले की सच्चाई की जांच कर रही है।