BCCI ने पद्म भूषण अवार्ड के लिए महेंद्र सिंह धोनी को नॉमिनेट किया
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण अवार्ड के लिये नॉमिनेट किया गया है. महेंद्र सिंह धोनी द्वारा क्रिकेट खेल में उनके दिये गये योगदानों के लिए बीसीसीआई द्वारा उन्हें इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.
बीसीसीआई ने दी जानकारी इस अवार्ड के लिए सिर्फ एक नाम महेंद्र सिंह धोनी
इस बात की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई सिनियर ने क
हा कि बोर्ड ने इस अवार्ड के लिए एक मात्र नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भेजा है. इस अवार्ड के लिए एक मत के साथ सभी की जुबां पर पर एक ही नमा था क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जो अबतक देश के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं.
कई रिकॉर्ड हैं महेंद्र सिंह धोनी के नाम
– 2007 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्डकप चौंपियन बनी.
– 2011 में भारतीय टीम 28 साल बाद वनडे विश्वकप की विजेता बनी.
महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ एक सफलतम कप्तान रहे बल्कि अपने क्रिकेट के अबतक के कैरियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाये हैं.
– महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 300 वनडे खेलने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया.
– वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के इकलौते विकेट कीपर बने.
– धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मुश्किल हालातों में बल्लेबाजी करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां अर्धशतक लगाया.
– धोनी ने पहले वनडे में 79 रन की पारी खेली.
– धोनी दुनिया के अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है.
– धोनी की ही कप्तानी में भारत चौंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाने में सफल रहा.