Post by relatedRelated post
-
June 25, 2020
झरिया विधायक से मिलने पहुंचे छोटे व्यवसायियों
-
June 25, 2020
पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर झामुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन
बिहार में बाढ़ ने क्या तबाही मचायी है इससे कोई भी अंजान नहीं है. लाखों लोग यहां आये बाढ. के कारण अपने घरों से बेघर हो गये हैं. विभिन्न राहत शिविरों में क्या बच्चे, बुढ़े, जवान, महिला या नवजात सब यहां रहने को मजबूर हैं.
बिहार सरकार के अलावा विभिन्न सहयोग समूहों के द्वारा लगातार राहत कार्य जारी है बावजूद इसके बाढ़ की चपेट में आये लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं.
झारखंड ने दिया पांच करोड़ का चेक
बिहार में आये बाढ़ से हैरान परेशान जनता के लिए झारखंड सरकार ने भी दरियादिली दिखाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री को बाढ़ राहत कोष से पांच करोड़ का चेक दिया. यह चेक झारखंड के मंत्री सीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को सौंपी. साथ में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं बिहार विधानपार्षद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह भी यहां मौजूद थे.
Share on:
WhatsApp