Post by relatedRelated post
-
June 26, 2020
बोकारो: तालाब से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद
-
-
-
June 19, 2020
धनबाद जिला योग संघ की ओर से ऑनलाइन योगाभ्यास शुरू
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है. उनका इलाज सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में चल रहा है. प्रियंका वाड्रा को 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चेस्ट मेडिसिन कंसल्टेंट अरूप बसु की निगरानी में हो रहा है.
23 अगस्त की शाम अस्पताल लाया गया था अस्पताल
एसआरजीएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डी.एस. राणा ने मि़डिया को बताया,”प्रियंका वाड्रा को शुरुआत में बुखार था लेकिन बाद में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की गई. उन्हें 23 अगस्त की शाम अस्पताल लाया गया था.” प्रियंका वाड्रा की हालत के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.
दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज
दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दिल्ली के 325 और अन्य राज्यों से 332 मामले शामिल हैं। दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के सर्वाधिक 64 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्रों में 42 मामले सामने आए हैं।