Post by relatedRelated post
-
-
June 25, 2020
पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर झामुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन
-
June 20, 2020
चीन के खिलाफ आम आदमी पार्टी के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन
-
-
-
September 29, 2019
शिवसेना का CM बनाने का बालासाहेब से किया वादा पूरा करूंगा : उद्धव ठाकरे
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने म्यामां में हिंसा से बच कर उनके देश में पनाह लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के लिए संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में म्यामां के भीतर ही सुरक्षित जोन बनाने का प्रस्ताव पेश किया है. शेख हसीना ने कल संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, यह लोग रक्षा,सुरक्षा, और सम्मान के साथ स्वदेश लौट सकें। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि रखाइन प्रांत में सैनिक कार्वाई के कारण रोहिंग्या समुदाय के चार लाख ,20 हजार से अधिक मुसलमान जान बचा कर बांग्लादेश भाग गए हैं. रोहिंग्या उग्रवादियों ने 25 अगस्त को एक पुलिस चौकी पर हमला किया था जिसके बाद उनके खिलाफ सैन्य कार्वाई शुरु हुई थी. शेख हसीना ने आरोप लगाया कि रोहिंग्या लोग स्वदेश लौट नहीं पाएं इसके लिए म्यामां के प्रशासन ने सीमा पर बारुदी सुरंगें बिछा दी हैं. उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र को तत्काल कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों की सुरक्षा के लिए पांच सूत्रीय योजना पेश की. इसमें संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में म्यामां में ही सुरक्षित जोन बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है.