धनबाद. धनबाद जिला स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2017 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम धनबाद में हुआ. इसमें 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक / बालिकाओं का चयन धनबाद जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार ने किया. संचालन जिला खेल समन्वयक जय होरो ने किया. चयनित खिलाड़ी मंगलवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने गुमला जायेंगे. प्रतियोगिता गुमला में 11 से 14 अक्तूबर तक होगी. मुख्य चयनकर्ता सुभाष लोध, जीवन रजक एवं उदय मिश्रा थे. 11 से 12 अक्तूबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2017 जिला स्तरीय एथेलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिता आइआइटी आइएसएम लोअर मैदान धनबाद में होगी.
इनका हुआ चयन
14 वर्ष बालक : पंकज हेंब्रम, हेमंत कुमार यादव, राजकिशोर महतो, नरेश हेंब्रम, शनिचर मुर्मू, करण कुमार महतो, शिवनाथ बास्की, संदीप कुमार बाउरी, मनीष मुर्मू, अमित हेंब्रम, प्रवीण मुर्मू, रमेश कुमार महतो, अमित बाउरी, दीपक यादव, सुखराम सोरेन, राज कुमार बाउरी व अमित हेंब्रम
19 वर्ष बालक : एस हवारी, गुंजन कुमार, विशाल कुमार सोनी, बंधु टोपो, अरुण हेंब्रम, सूरज तिवारी, पंकज मरांडी, सुनील कुमार महतो, राजा टुडू, करण मुर्मू, राकेश हेंब्रम, कुंदन कुमार महतो, शंकर कुमार महतो, राज कुमार बाउरी, अनिल सोरेन, अमीर टुडू, दीपक महतो
17 वर्ष बालिका : मोनिका कुमारी, अंजु कुमारी, ललीता कुमारी, जोशना कुमारी, प्रमिला कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, सुनिता कुमारी, निकिता कुमारी, ममता कुमारी, ब्रह्ममुनी कुमारी, बसंती कुमारी, संगीता कुमारी, सरिता कुमारी, रिया कुमार व उर्मिला कुमारी.
17 वर्ष बालक : मो इरशाद, मो सिकंदर खान, विकास साव, राज कुमार सोरेन, करीम बेग, विजय हेंब्रम, जय मरांडी, विमल कुमार महतो, राज कुमार राज, उत्तम टुडू, मिथुन रजवार, नागेश्वर सोरेन, मंगल पूर्वी, संगम मुर्मू, अमित कुमार मुर्मू को टीम में रखा गया है.