खिलाड़ी 18 स्पर्धाओं में दम दिखायेंगे
धनबाद. धनबाद जिला ओलिंपिक गेम्स की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने जिले भर से लगभग 500 तकनीकी अधिकारी व 3000 खिलाड़ी जुटेंगे. 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले इस आयोजन में 18 अलग-अलग खेलों की जिला स्तरीय स्पर्धाएं होंगी.
स्पर्धा दिनांक स्थान
एथलेटिक्स – 11, 12 व 13 अक्तूबर डीएवी कोयला नगर
रग्बी – 11 अक्तूबर जगजीवन नगर, ग्राउंड
फुटबॉल – 11 अक्तूबर सीसीडब्ल्यूओ ग्राउंड
बास्केटबॉल – 11 व 12 अक्तूबर आइआइटी (आइएसएम)
कराटे – 12 अक्तूबर इंडोर स्टेडियम, कला भवन परिसर
शूटिंग – 12, 13 व 14 अक्तूबर आइआइटी (आइएसएम)
लॉन टेनिस – 12 एवं 13 अक्तूबर धनबाद क्लब
जिमनास्टिक – 13 अक्तूबर डीएवी कोयला नगर
जुडो – 13 अक्तूबर डीएवी कोयला नगर
रस्साकशी – 13 अक्तूबर टेरेसा ब्लॉक, कुसुम विहार
बैडमिंटन – 13 व 14 अक्तूबर इंडोर स्टेडियम, कला भवन परिसर
नेटबॉल – 13 अक्तूबर जगजीवन नगर, ग्राउंड
सॉफ्टबॉल – 13 अक्तूबर जगजीवन नगर, ग्राउंड
वेट लिफ्टिंग – 13 अक्तृूबर गुरु तेगबहादुर हॉल, कतरास
कबड्डी – 14 अक्तूबर सिंफर मैदान
खो-खो – 14 अक्तूबर डीएवी एवं टेरेसा ब्लॉक कोयला नगर
थांग-टा – 14 अक्तूबर दून पब्लिक स्कूल, टेरेसा ब्लॉक
मुएथाइ – 14 अक्तूबर लिंडसे क्लब हीरापुर
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह – 15 अक्तूबर स्थान, इंडोर स्टेडियम, कला भवन, धनबाद में आयोजित किया जायेगा.