Post by relatedRelated post
धनबाद : धनबाद नगर कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार के अध्यक्षता में धनबाद नगर कांग्रेस के द्वारा भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए वीर जवान को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर शहीदों तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रबीन्द्र वर्मा ने कहा की आज हमलोग आदरणीय राहुल गांधी जी के 50 वीं जन्मदिन पर भारत के शाहिद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। और जरूरतमंदों के बीच जिला कांग्रेस के द्वारा जगह-जगह कच्चा राशन का वितरण किया गया।
जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने कहा कि देश के शहीद जवानों को नमन करते हुवे कहा कि मोदी जी चीन के चालबाज नीति में फंस गए। जिससे हमारे 20 जवानों को अपन जवान गवाना पड़ा।
प्रभात सुरुलिया ने शहीद हुवे जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे कहा कि केन्द्र सरकार अपना नीति साफ करें.. और चीन से आ रहे वस्तुओं पर भारत मे आने से रोके.. और चीन को उसीके भाषा मे जवाब दे.. पूरा देश सरकार के साथ है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने भी साफ कहा है।
इस मौके पर अशोक साव, गणेश सिंह, प्रकाश दास, राजू यादव, राजकुमार कुशवाहा, अनु, मंटू आदि उपस्थित हुवे।