Post by relatedRelated post
धनबाद. झरिया विधायक संजीव सिंह शनिवार को बेटी के पिता बने. आज उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने सेनेविटा अस्पताल रांची में बेटी को जन्म दिया. सर्जरी के बाद मां-बच्ची दोनों स्वस्थ हैं. प्रसव के समय अस्पताल में विधायक की मां एवं झरिया के पूर्व विधायक कुंती देवी. बहन किरण सिंह सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद थे. सोशल मीडिया में भी इस खबर को खूब शेयर किया गया. संजीव सिंह को पहले से एक लड़का है. सनद हो कि विधायक संजीव सिंह इस समय अपने ही चचेरे भाई नीरज सिंह हत्याकांड में रांची जेल में बंद है. दुर्गा पूजा के दौरान बेटी होने से सिंह मैंशन एवं जमसं समर्थकों में हर्ष व्याप्त है. धनबाद से बड़ी संख्या में लोग रांची पहुंचे हुए हैं.
Share on:
WhatsApp