Post by relatedRelated post
टोक्यो/जापान। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जापान के औद्योगिक और व्यापारिक समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत संस्कृति और सभ्यता से भारत और जापान की मित्रता जुड़ी हुई रही है। 21वीं सदी की शुरुआत में जापान और भारत ने अपने रिश्ते को नई ऊंचाईयां दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और जापान एशिया के दो मजबूत अर्थव्यवस्था है, जिसमें विश्व को नेतृत्व देने की संभावना है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुक ईस्ट की पॉलिसी अपनाई है। भारत की 60% आबादी युवा है30 वर्ष से कम उम्र के हैं। वहीं जापान एक अनुभवी देश है जिसके 23 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोमेंटम झारखंड में जापान सहभागी देश के रूप में हमारे साथ रहा है। उन्होंने कहा कि हम जापान के साथ एक मजबूत और दीर्घस्थायी संबंध की अपेक्षा रखते हैं।
मुख्यमंत्री सहित झारखंड का प्रतिनिधिमंडल देर शाम जापान के ओसाका पहुंचे। कल ओसाका में रोड शो और बिजनेस मीटिंग आयोजित किए गए हैं.