लाइफस्टाइल | आजकल सभी लोग अपनी लाइफस्टाइल में इतनेे बिजी हो जाते है कि उन्हें अपने रिश्ते को समय देने का भी टाइम नहीं होता। पैसे के आगे आज रिश्तों की अहमियत कही ना कही फिकी पड़ती जा रही है। जबकि पुराने समय में लोग पैसों से ज्यादा अहमियत रिश्तों को देते थे।
अगर हमारे रिश्ते मजबूत है तो जिंदगी की हर परेशानी का सामान आसानी से कर जाते हैं। अगर हम सफल हो और हमारे पास खुशियां बाटने के लिए कोई ना हो तो ऐसे में वो खुशी किस काम की हैं। ऐसा आजकल अधिकांश परिवारों के साथ देखा जा रहा हैं। लेकिन पैसों और समय की कमी की वजह से आजकल रिश्ते केवल दिखावे के हो गए हैं। अगर आपको सच्ची खुशी पानी है तो अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आइए जाने कि रिश्ते मजबूत कैसे बनते हैं।
– अगर आप किसी रिश्तेदार के जाएं तो अपनी ही बात ना कहें उसकी भी सुनें। ऐसा करने से आप एक दूसरे की फिलिंग को समझ पाएंगे। जिससे वक्त के साथ आपका रिश्ता मजबूत होता जाएगा।
– रिश्ता तब मजबूत होता है जब उसमें विश्वास हो। क्योंकि जिस रिश्ते में विश्वास होता है वो रिश्ता वक्त के साथ मजबूत होता जाता हैं। ऐसे रिश्ते आपको बुरे वक्त में साथ देते हैं।
– कभी भूलकर भी रिलेशनशिप के बीच पैसों का ना आने दें। जिन रिश्तों के बीच पैसा आ जाता हैं। वो अधिक समय तक नहीं टिकते हैं।
– अगर कोई रिश्तेदार आपके आस-पास रहता है और वो आपके घर ज्यादा आता है तो भी उसको वैसी ही तवज्जों दे जैसे वो पहली बार मिलने आया हो। जो रिश्तेदार बाहर रहते है उनको भी समय-समय पर फोन से बात करतें है और उन्हें यह एहसास दिलाए कि आप उनकी परवाह करते हैं।
– अगर आप किसी के साथ रिश्ता बनाते है तो वो दिल से बनाए ना कि दिमाग से। क्योंकि दिमाग से बनाए रिश्ते अक्सर धोखा दे जाते हैं। जबकि दिल से बनाए रिश्ते आपके जीवन में खुशियां भर देते हैं।
रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
धोखाधड़ी का यह मामला साल 2016 का बताया गया है एक प्रॉपर्टी डीलर ने रेमो डिसूजा पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था सेक्शन 420, 406, 386 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई गाजियाबाद । डांस की दुनिया के ग्रेंड मास्टर में शुमार मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लिए एक बुरी…
Read more