भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में 110 की दिन की रहे हैं यात्रा कर रहे है. बड़े राज्यों में तीन दिन, छोटे राज्यों में दो दिन और केंद्र शासित एवं नार्थ ईस्ट के राज्यों में एक दिन प्रवास कर रहे हैं. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी और रघुवर सरकार को हर मोर्चे पर सफल बताया और विकास से संबंधित आंकड़े पेश किये. शाह ने कहा कि झारखंड में 1.07 करोड़ जनधन खाते खोले गये. इनमें 1992 करोड़ रुपये जमा हुए, वहीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 7.27 लाख गैस चूल्हे और सिलेंडर का वितरण किया गया.
अमित शाह ने 14वें वित्त आयोग से झारखंड को प्राप्त हुई राशि का आंकड़ा सामने रखा
केंद्रीय कर की राशि- 1,24,408 करोड़ रुपये
अनुदान सहायता राशि- 9,469
राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि- 1,507
स्थानीय निकाय अनुदान- 7,961
कुल योग- 1,43,345
केंद्रीय योजनाओं में निवेश (निवेश/आवंटन/खर्च)
योजना खर्च
स्मार्ट सिटी, रांची 190 करोड़
स्वच्छ भारत अभियान 156 करोड़
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 65 करोड़
प्रधानमंत्री आवास योजना 363 करोड़
अमृत मिशन (7 शहर) 566 करोड़
डिस्ट्रिक मिनिरल फंड 983 करोड़
टीएएमआरए 210 करोड़
बोकारो पोलाद कारखाना 6,325 करोड़
साइल हेल्थ कार्ड 5 करोड़
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 27 करोड़
जलमार्ग विकास प्रकल्प 281 करोड़
साहिबगंज में गंगा पुल 2,266 करोड़
9 नेशनल हाइवे 2,500 करोड़